हरियाणा पंजाब सीमा पर लगे नाके पर स्थित बाथरूम में पंजाब पुलिस के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। प्रथम दृश्य में ये आत्महत्या का मामला माना जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा पंजाब सीमा पर जाखल के कड़ेल बैरियर पर लोकडाउन को लेकर पंजाब पुलिस की ओर से नाका लगाया गया है।मंगलवार को खनोरी पुलिस थाना से एएसआई करण देव सिंह को यहां ड्यूटी पर लगाया गया था। जाखल के साथ लगते लहरा के गांव शेखावास निवासी 47 वर्षीय करण देव सिंह यहां दो अन्य पुलिस कर्मियों के साथ ड्यूटी दे रहा था। बुधवार सुबह 8:00 बजे ड्यूटी के बीच करण देव सिंह नाके के पास एक प्लॉट में बने शौचालय में गया।इसी दौरान नाके पर तैनात अन्य कर्मियों को पांच बार गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। पुलिस कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे तो करण देव सिंह को खून से लथपथ पाया। उन्होंने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस थाना में दी। खबर मिलते ही आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।डीएसपी बूटा सिंह, एएसआई गुरमीत सिंह, एएसआई कुलविंदर सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। पुलिस जांच में पाया गया कि एएसआई करण देव सिंह की खुद की मशीनगन से गोलियां चलीं, जो उसकी गर्दन पर लगीं। घटना की जानकारी पुलिस ने तुरंत मृतक के परिजनों को दी।खबर मिलते ही मृतक का भाई व बेटे मौके पर पहुंचे। मूनक पुलिस के डीएसपी बूटा सिंह ने कहा कि फिलहाल घटना के कारणों का कुछ पता नहीं है। पुलिस जांच कर रही है। यह आत्महत्या है अथवा एक हादसा, इसकी जांच की जाएगी, उसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है।
होम
संदिग्ध हालात में बॉर्डर पर नाके पर तैनात पुलिसकर्मी को लगीं पांच गोलियां
जनता का विश्वाश है कि उन के काम तो विज ही करवा सकता है, ये दरबार फिर से शुरू होना चाहिए जिस से दरबार में आने वालों को हर सुविधा हो , अब तो उन्हे मजबूरन धूप में, बारिश में लाइन लगा कर घंटो खड़े रहना पड़ता है।