7 मई को शनिवार के दिन छावनी के रेस्ट हाउस लगेगा अनिल विज का जनता दरबार
218 Views
7 मई को शनिवार के दिन छावनी के रेस्ट हाउस लगेगा अनिल विज का जनता दरबार
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज 7 मई, शनिवार को प्रदेश के लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। शनिवार सुबह 11 बजे अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जनता दरबार लगाया जाएगा। दरबार में आने वाले लोगों की समस्याओं पर कार्रवाई के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश गृह मंत्री अनिल विज द्वारा दिए जाएंगे।
गौरतलब है कि गृह मंत्री अनिल विज बीते शनिवार आवश्यक कार्य की वजह से शहर से बाहर थे जिस कारण जनता दरबार आयोजित नहीं हो सका था। मगर, अब 7 मई शनिवार को जनता दरबार लगाया जाएगा।
गौरतलब है कि गृह मंत्री का जनता दरबार पूरे प्रदेश में प्रचलित है जिसमें जनता की समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई की जाती है।