
ABN : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत रोज नए मोड़ ले रही है। हाल ही में मुंबई पुलिस ने तीन मनोचिकित्सकों और एक मनोवैज्ञानिक का बयान दर्ज किया है। मुंबई पुलिस के मुताबिक सुशांत सिंह नवंबर 2019 के बाद से डॉक्टर्स के टच में थे। डिप्रेशन का ट्रीटमेंट ले रहे थे। सूत्रों के मुताबिक एक्टर बाइपोलर डिसऑर्डर से भी जूझ रहे थे। एक मनोचिकित्सक के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत का जीवन काफी स्ट्रेस में बीत रहा था। स्ट्रेस की आखिर वजह क्या रही, इसका जवाब कोई भी डॉक्टर नहीं दे पाया।
बाइपोलर डिसऑर्डर से जब कोई व्यक्ति ग्रसित होता है तो उसके व्यवहार में तेजी से बदलाव आते हैं। वह डिप्रेशन की ओर तेजी से बढ़ने लगता है। वह करियर से जुड़े डिसिजन नहीं ले पाता है। सुशांत सिंह राजपूत को अपने डॉक्टर्स पर भी विश्वास नहीं था। वह दो से तीन बार एक डॉक्टर से मिलते थे और फिर एक नए डॉक्टर के पास अपना रुख कर लेते थे। आखिरी बार उन्होंने जिस डॉक्टर से अपना इलाज करवाया था वह उन्हें बाइपोलर डिसऑर्डर का ट्रीटमेंट दे रहे थे। सुशांत सिंह का इलाज कर रहे लगभग सभी डॉक्टर्स का कहना है कि एक्टर सही समय पर अपनी दवाइयां नहीं ले रहे थे।
राजीव मसंद को सुशांत राजपूत केस में पूछताछ के लिए 21 जुलाई को पुलिस स्टेशन में बुलाया गया है। उम्मीद जताई जा रही है पुलिस को जल्द ही ये पता लगेगा कि सुशांत ने किस वजह से सुसाइड जैसा बड़ा कदम उठाया। वहीं, दूसरी ओर सुशांत के फैन्स और बॉलीवुड सेलेब्स, एक्टर की मौत की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।#SHARE #COMMENT#AmbalaBreakingNews
जनता का विश्वाश है कि उन के काम तो विज ही करवा सकता है, ये दरबार फिर से शुरू होना चाहिए जिस से दरबार में आने वालों को हर सुविधा हो , अब तो उन्हे मजबूरन धूप में, बारिश में लाइन लगा कर घंटो खड़े रहना पड़ता है।