
ABN : जीवन में सफलता पाने के लिए स्टूडेंट्स के मन में सकारात्मक सोच, सृजनात्मकता, सार्थकता और समर्पण होना जरूरी है। जब ये विचार आते हैं तो निगेटिव सोच मन से निकल जाती है। योग, ध्यान और प्राणायाम करने से बुद्धि का विकास और एकाग्रता बढ़ती है। स्टूडेंट्स के लिए फिजीक फिटनेस जीवन में सफल होने के लिए जरूरी है। विचारों में सकारात्मकता लाने से जीवन की परेशानियां समाप्त हो जाती है, नकारात्मकता अपने आप हट जाती है। लेकिन उसके लिए पॉजिटिव तत्वों के बारे में सोचना पड़ता है। जीवन में दुख, तनाव, परेशानियां और नकारात्मक पल केवल हमें मजबूत और सहनशील बनाने के लिए आते हैं। अपनी समस्याओं के समाधान के लिए हमें नित नए प्रयोग करने चाहिए। एक समस्या का समाधान विभिन्न तरीकों से निकाला जा सकता हैं।सिर्फ आवश्यकता है केवल सर्जनात्मक और नवीन सोच की है। आत्मविश्वास ही असफलता को परास्त करता है। असफलता से हार मानते हुए उसका डटकर सामना करना चाहिए और मन ही मन कहना चाहिए कि मैं कर सकता हूं। उसके बाद दुनिया की कोई ताकत आपको सफल होने से नहीं रोक सकती। #SHARE#COMMENT#AmbalaBreakingNews