
ABN : कोविड-19 के दृष्टिïगत निर्धारित नियमों की पालना करते हुए जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह भव्य और शानदार तरीके से मनाया जायेगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चन्द गुप्ता मुख्य अतिथि होंगे, ध्वजारोहण करेंगे और अपना शुभ संदेश देंगे। यह जानकारी डी.सी. अशोक कुमार शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आज अधिकारियों की बैठक के दौरान दी। डी.सी. ने कहा कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का हमारे लिये एक राष्ट्रीय पर्व है। सभी अधिकारियों को चाहिए कि वे दिये गये निर्देशों के अनुसार अभी से ही तैयारियों में जुट जाएं।
उपायुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर 15 अगस्त को पुलिस लाईन मैदान में भव्य समारोह का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने समारोह के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर अधिकारियों की डयूटियां लगाते हुए इन कार्यों को समय रहते पूरा करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में यह भी कहा कि मानसून को देखते हुए शहर की अनाज मंडी में यदि समारोह का आयोजन करना पड़े तो इसके लिए भी वे अनाज मंडी में भी समारोह सम्बन्धित सभी तैयारियां पूरी रखें।
उन्होंने आगे कहा कि वे इस राष्ट्रीय पर्व को पूरी गरिमा एंव उल्लास के साथ मनाने के लिए समय से सभी आवश्यक प्रबंध पूरे करें। सम्बन्धित अधिकारी यह सुनिश्चित करे कि जिले के सभी स्वतंत्रता सैनानियों, युद्ध विरांगनाओं व शहीदों को उनके घर पर जाकर सम्मानित करने की व्यवस्था करवाई जाये। उन्होंने कहा कि नगर निगम विभाग के अधिकारियों द्वारा समारोह स्थल पर सफाई व्यवस्था तथा झंडे इत्यादि लगाने का कार्य किया जायेगा। हुडा, नगर निगम तथा बागवानी विभाग द्वारा गमलों इत्यादि की व्यवस्था की जायेगी। शिक्षा विभाग द्वारा ग्रुप सोंग तैयार करवाया जायेगा। पुलिस विभाग द्वारा मार्चपास्ट, सुरक्षा तथा यातायात के पुख्ता प्रबंध किये जायेंगे। रंगोली तैयार करने की जिम्मेदारी महिला एवं बाल विकास विभाग की होगी। निमंत्रण पत्र बनवाने और बंटवाने की व्यवस्था नगराधीश द्वारा की जायेगी।
उपायुक्त सिविल सर्जन को निर्देश दिये कि समारोह स्थल पर एम्बूलेंस फाईनल रिहर्सल से पहले ही खड़ी करवाना सुनिश्चित करें। मास्क और सैनिटाइजर इत्यादि की भी व्यवस्था करवाई जाये। थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था की जानी भी जरूरी है। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सम्बन्धित अधिकारी पहले की तरह निर्धारित स्थान पर अपनी गाडिय़ां खड़ी करें। वी.सी. के माध्यम से उन्होंने अधिकारियों को यह निर्देश भी दिये कि डयूटी पर तैनात कर्मचारियों को निर्देश दें की सामाजिक दूरी बनाए रखना अति आवश्यक है। इसके साथ-साथ सैनिटाइजर और मास्क इत्यादि की व्यवस्था होना भी लाजमी है। उन्होंने कार्यकारी अभियंता बिजली निगम को बिजली व्यवस्था तथा माईक सर्विस के लिए अर्थिंग इत्यादि करने के निर्देश दिये जबकि जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता को पेयजल और अस्थाई शौचालय की व्यवस्था करने के लिये कहा। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिïगत एस.पी. अभिषेक जोरवाल को निर्देश देते हुए कहा कि सभी निर्धारित रूटों पर पर्याप्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था होनी चाहिए। डीआईपीआरओ, सचिव रैड क्रास, डीएसडब्ल्यूओ, डीडब्ल्यूओ सहित सभी को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने से सम्बन्धित तैयारियां पूरी रखें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह स्थल वाले क्षेत्र में जहां पर भी सडक़ की मरम्मत की आवश्यकता है, वह कार्य भी समय रहते पूरा करें। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के लिए एडीसी जगदीप ढांडा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।वी.सी. में पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल, एसडीएम सुभाष चन्द्र सिहाग, एसडीएम गौरी मिड्डा, एसडीएम बराड़ा गिरीश चावला, डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह, नगराधीश अशोक कुमार, सिविल सर्जन डा0 कुलदीप सिंह सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। #SHARE#COMMENT#AmbalaBreakingNews