
ABN : हरियाणा रोडवेज की बसों में सवारियों से मनमाना किराया वसूला जा रहा है। कंडक्टर परिवहन विभाग के तय किराए से अधिक राशि ले रहे हैं, जिसकी शिकायतें परिवहन मुख्यालय में पहुंची हैं।निदेशक डॉ. वीरेंद्र दहिया ने शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। परिवहन निदेशक कार्यालय के यातायात प्रभारी ने 9 जुलाई को सभी के जीएम को इस संबंध में ईमेल भेजा है। इसमें निर्देश दिए गए हैं कि सवारियों से तय किराया ही वसूला जाए। जब किराया बढ़ा ही नहीं तो फिर ज्यादा वसूली कैसे की जा रही है। सभी डिपो के जीएम अपने अधीन वर्तमान में सेवाएं दे रहे कंडक्टरों को विभागीय हिदायतों के अनुसार ही किराया वसूलने के आदेश दें। अधिक किराया वसूली को लेकर की गई कार्रवाई से परिवहन मुख्यालय को भी अवगत कराया जाए। सूत्रों के अनुसार अधिक किराया वसूलने वाले कंडक्टरों की पहचान कर ली गई है। उन पर जल्दी गाज गिरना तय है। कितने डिपो में कितने कंडक्टरों ने अधिक किराया वसूला है, उसकी सूचना एकत्रित की जा रही है। इसके बाद दोषी कंडक्टरों पर निलंबन की कार्रवाई भी हो सकती है। चूंकि, उन्होंने परिवहन विभाग की साख को बट्टा लगाने का काम किया है।कोरोना के कारण परिवहन सेवा अभी पूरी तरह से सुचारु नहीं हुई है। चुनिंदा रूट पर ही बस सेवा संचालित है क्योंकि, बड़ी संख्या में लोग बसों में बैठने से परहेज कर रहे हैं। परिवहन मुख्यालय ने डिपो जीएम को बसों में 30 सवारियां, ड्राइवर-कंडक्टर को मास्क, सैनिटाइजर व बसों का सैनिटाइजेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।#SHARE #COMMENT#AmbalaBreakingNews