
ABN : स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और देश की सेनाओं की लेह-लद्दाख में ललकार को समर्पित और गृहमंत्री के व्यक्तित्व व कार्यशैली पर लिखे गये हरियाणावी सोंग को लॉंच किया। इन दोनों गानों के लेखक डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह हैं और गायक सुमेर पाल हैं। इस मौके पर विज ने कहा कि हरियाणवी संस्कृति में सम्माहित संस्कार समय-समय पर हमारा मार्गदर्शन करते रहे हैं। विभिन्न विषयों पर जनहित के दृष्टिïगत डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह द्वारा लिखे गये हरियाणवी सोंग सामायिक और सराहनीय हैं। लेखन के कार्य को निरंतर जारी रखना चाहिए। इस संदर्भ में डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि जून महीने में गलवान की घाटी में हिन्दुस्तानी और चाईना की सेनाओं के बीच खूनी झड़प हुई थी। तीन जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लेह-लद्दाख में सैनिकों के बीच पंहुचे और वहीं से उन्होंने राष्टï्रभक्ति का प्रेरक संदेश दिया। लेह-लद्दाख की पावन धरा पर प्रधानमंत्री की ललकार को समर्पित सोंग लिखा गया है। इसमें भारत की सामरिक ताकत का भी जिक्र है। चिनूक, अपाचे, मिराज, सुखोई और राफेल का भी जिक्र किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा के कद्दावर नेता अनिल विज के सम्मान में भी एक हरियाणवी सोंग लिखा गया है। दोनों को गृह मंत्री अनिल विज ने आज लॉंच किया है। गृहमंत्री द्वारा कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रदेश में जिस तरह की व्यवस्था की गई है, वह बहुत ही सराहनीय है। कोरोना शुरू होने के समय प्रदेश में टैस्टिंग मशीनें नही थी। आज दर्जन भर से अधिक टैस्टिंग मशीने हैं। गृह मंत्री के प्रयासों को समर्पित यह सोंग लिखा गया है। उल्लेखनीय है कि डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ-साथ गृहमंत्री अनिल विज के व्यक्तित्व और सरकार की नीतियों को लेकर कईं सोंग लिखे गये हैं जिनमें आवाज फाईनल, चिंतन, जनगणना, फाना प्रबन्धन, अनिल विज का व्यक्तित्व, सर्जीकल स्ट्राइक एक व दो, ग्रामोदय से भारत उदय, मतदान, मतदाता जागरूकता, लेह में मोदी की ललकार, राजपूत, दारा सिंह, अन्ना व्यक्तित्व, कर्ज, चरित्र एक गहना, बदल रहा हरियाणा आज इत्यादि हरियाणवी सोंग शामिल हैं। लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए लिखे गये हरियाणवी सोंग को तत्कालीन डी.सी. शरणदीप कौर बराड़ ने लॉंच किया था और विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए लिखे गये सोंग को वर्तमान डी.सी. अशोक कुमार शर्मा ने लॉंच किया था। इतना ही नही कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए तथा आयुर्वेदिक पद्घति की जानकारी देने के लिए भी एक जागरूक सोंग लिखा गया। इस हरियाणवी सोंग को भी गृहमंत्री अनिल विज ने लॉंच किया था। यह जागरूकता सोंग प्रदेश के कईं जिलों में लोगों को जागरूक करने के लिये चलाया गया। जनगणना पर लिखें गए हरियाणवी सोंग को जनगणना विभाग के महारजिस्ट्रार विवेक जोशी ने सूरजकुंड के मेले में लांच किया था। स्थानीय स्तर पर आयुक्त अम्बाला मंडल दीप्ती उमाशंकर और डीसी अशोक कुमार शर्मा द्वारा ने भी लांच किया गया था, ताकि लोगों को अधिक से अधिक जागरूक किया जा सकें।#SHARE#COMMENT#AmbalaBreakingNews